BOX OFFICE: 3 दिन.. और 50 करोड़ का आंकड़ा पार.. 'रईस' का धमाका!
यहां जानें शाहरूख खान की फिल्म रईस ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया। बता दें ने 50 करो़ड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
शाहरूख खान की फिल्म रईस ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 13.11 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन हो गया है 59.83 करोड़। जी हां, तीन दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
BOX OFFICE: एक दिन और.. फिर मुनाफा कमाएगी ऋतिक की 'काबिल'
अब वीकेंड पर फिल्म की कमाई फिर से तेजी पकड़ सकती है। रईस 75 करोड़ के बजट पर बनी फिल्म है। लिहाजा, अपने चौथे दिन फिल्म आसानी से बजट को पार कर सकती है। वहीं, रविवार से फिल्म अपना मुनाफा कमाएगी।

राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 60 प्रतिशत स्क्रीन पर रिलीज हुई है। जबकि 40 प्रतिशत स्क्रीन ऋतिक की काबिल को दिए गए हैं। लिहाजा रईस बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना दबदबा बनाए हुए है।
कोई शक नहीं कि फैन जैसी फ्लॉप फिल्म के बाद शाहरूख खान को एक हिट की अदद जरूरत है। रईस से उम्मीद की जा रही है कि शाहरूख एक बार फिर 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेंगे। शाहरूख फैंस को फिल्म बेहद पसंद आ रही है।
यहां जानें रईस का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications











