BOX OFFICE: शाहरूख खान की 'रईस' का डंका.. धमाकेदार कमाई जारी!
यहां जानें शाहरूख खान की फिल्म रईस ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाया। फिल्म 25 जनवरी को देशभर में रिलीज हो चुकी है।
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर तहलका भी मचा रही है। धमाकेदार ओपनिंग के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी अच्छी कमाई की है। दूसरे दिन 26 जनवरी होने की वजह से जैसी कि उम्मीद थी, फिल्म की कमाई में भारी इजाफा देखा गया।
BOX OFFICE: ऋतिक रोशन की 'काबिल'.. दूसरे दिन धुआंधार कलेक्शन!
रईस ने दूसरे दिन यानि की गुरुवार को 26.30 करोड़ का कलेक्शन किया है, जो कि शानदार है। फिल्म को कुल कलेक्शन हो चुका है 46.72 करोड़.. बता दें, फिल्म को काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है।

इतना ही नहीं, बल्कि 26 जनवरी को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन चुकी है। जी हां, रईस ने सलमान खान की फिल्म जय हो को पीछे कर दिया है। बहरहाल, फिल्म हिट होने के लिए कम से कम रईस को 100 करोड़ का कलेक्शन करना है।
यहां जानें रईस का बॉक्स ऑफिस हाल-


Click it and Unblock the Notifications