BOX OFFICE: 'रईस' का फाइनल आंकड़ा बाहर.. 300 करोड़ नहीं छू पाए शाहरूख!
शाहरूख खान की फिल्म रईस ने वर्व्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ का बिजनेस किया है। बता दें, फिल्म के आंकड़ों को लेकर काफी विवाद किया जा रहा है।
शाहरूख खान की 'रईस' और ऋतिक रोशन की 'काबिल' भले ही अपने सफलता के डंके बजा रही हो। लेकिन इनके कलेक्शन पर काफी उंगलियां उठ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्में अपना कलेक्शन बढ़ाकर पेश कर रही है।
['शाहरूख, सलमान खान.. की तरह पॉपुलर स्टार बनना है....']
बहरहाल, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो रईस ने वर्ल्डवाइड 290 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। भारत में फिल्म ने 139 करोड़ की कमाई की है, जबकि इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने 90.45 करोड़ का कलेक्शन किया है।

फिलहाल हम इसे फाइनल कलेक्शन मान सकते हैं। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह शाहरूख खान की सातवीं फिल्म है। इससे पहले रिलीज शाहरूख की दोनों फिल्में फैन और डियर जिंदगी 100 करोड़ पार नहीं पाई थी।
रईस की बात करें तो, ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि फिल्म के राइट्स भी काफी मंहगे दामों पर बिके हैं। अब इसे शाहरूख का कमाल कहें या कुछ और.. लेकिन फिल्म का मुनाफा देखने लायक है।
बहरहाल, यहां जानें रईस के बिजनेस का लेखा जोखा-


Click it and Unblock the Notifications