BOX OFFICE: 'रईस' हो गई साल की पहली 300 करोड़ी फिल्म.. शाहरूख का कमाल!
शाहरूख खान की फिल्म रईस ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी।
शाहरूख खान की फिल्म 'रईस' ना सिर्फ भारत में बल्कि इंटरनेश्नल मार्केट में भी अच्छी कमाई कर रही है। ओवरसीज में दर्शक फिल्म को बेहद पसंद कर रहे हैं। वैसे भी शाहरूख खान की इंटरनेश्नल फैन फॉलोइंग को कोई अनदेखा नहीं कर सकता।
''मुझे लगा था, रईस पहले शुक्रवार को ही 100 करो़ड़ कमा लेगी....''
इसी का कमाल है कि फिल्म वर्ल्डवाइ़ड बॉक्स ऑफिस पर अब तक 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत और ओवरसीज कलेक्शन को मिलाकर फिल्म 304 करोड़ तक का कलेक्शन कर चुकी है।

भारत में 14 दिनों में शाहरूख खान की यह क्राइम ड्रामा ने 150 करो़ड़ क्लब में भी एंट्री कर ली है। बता दें, 100 करोड़ क्लब में यह शाहरूख खान की सातवीं फिल्म है। इससे पहले रिलीज शाहरूख की दोनों फिल्में फैन और डियर जिंदगी 100 करोड़ पार नहीं पाई थी।
बहरहाल, यहां जानें रईस का बॉक्स ऑफिस सफर-


Click it and Unblock the Notifications