बॉक्स ऑफिस PREDICTION: शाहरूख खान की 'रईस'.. जबर्दस्त ओपनिंग धमाका!
यहां जानें बॉक्स ऑफिस पर कैसा होगा रईस का हाल। रिकॉर्ड्स तोड़ने के लिए तैयार हैं शाहरूख खान।
राहुल ढ़ोलकिया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रईस' 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। शाहरूख खान, माहिरा खान, नवाजुद्दीन सिद्दिकी स्टारर यह फिल्म महीनों से सुर्खियां बटोर रही है और हर प्रमोशन के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रही है।
शाहरूख खान की 'रईस'.. यहां जानें फिल्म की 10 दमदार बातें
हालांकि फिल्म को ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल के साथ भी टकराना भी है। जिससे फिल्म के कलेक्शन में असर जरूर दिखेगा। लेकिन जहां तक ओपनिंग की बात है कि पूरा दारोमदार है शाहरूख खान पर।

काफी सालों के बाद शाहरूख खान एक बार फिर निगेटिव शेड में नजर आ रहे हैं। लिहाजा, फैंस काफी उम्मीद लगा बैठे हैं। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो शाहरूख के क्रेज की वजह से फिल्म को 15-18 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है।
बहरहाल, यहां देखते हैं 'रईस' का कैसा रहेगा बॉक्स सफर-


Click it and Unblock the Notifications











