शाहरुख खान की इन 5 फिल्मों ने ध्वस्त किए हैं सारे रिकॉर्ड, क्या पठान बनेगी नंबर 1!

SRK

शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को रिलीज होने में अब कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। शाहरुख खान के फैंस और सिने प्रेमी 'पठान' के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया गया है जिसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर तारीफ हुई है।

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि, 'पठान' रिलीज होने के साथ ही सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। फिल्म अच्छी खासी कमाई करेगी। ट्रेड एनालिस्ट भी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं। लगभग 5 सालों के बाद सिनेमाघरों में शाहरुख खान जोरदार वापसी करने जा रहे हैं।

शाहरुख खान लोगों के बॉलीवुड के बादशाह तो हैं ही साथ ही वो बॉक्स ऑफिस के भी किंग हैं। हम आज शाहरुख खान की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं। आप भी देखें शाहरुख खान की सबसे अधिक कमाई करने वाली पांच फिल्में कौन सी हैं।

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस

चेन्नई एक्सप्रेस शाहरुख खान की सबसे अधिक कमाने वाली फिल्म है। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म ने 423 करोड़ की कमाई की थी। रोहित शेट्टी की इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण भी थीं।

हैप्पी न्यू ईयर

हैप्पी न्यू ईयर

शाहरुख खान की हैप्पी न्यू ईयर ने 408 करोड़ का बिजनेस किया था। फराह खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भी दीपिका पादुकोण मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में थीं। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण के अलावा फिल्म में अभिषेक बच्चन, बोमन ईरानी और सोनू सूद भी थे।

दिलवाले

दिलवाले

इस फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लंबे समय बाद एक साथ नजर आए थे। फैंस दोनों की जोड़ी देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंचे थे। फिल्म में वरुण धवन और कृति सेनन भी थीं। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 400 करोड़ का बिजनेस किया था।

रईस

रईस

पहली बार पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान के साथ शाहरुख खान की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में शाहरुख खान लंबे अरसे बाद ग्रे शेड किरदार में नजर आए थे। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 308 करोड़ का बिजनेस किया था।

 माय नेम इज खान

माय नेम इज खान

शाहरुख खान और काजोल की यह फिल्म 2010 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी से लेकर म्यूजिक तक को पसंद किया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 285 करोड़ का बिजनेस किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X