Pathaan ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ के पार पहुंच शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म

shahrukh-khan-pathaan-creates-history-crosses-1000-crore-gross-worldwide-at-the-box-office

Pathaan crosses 1000 crore worldwide: सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित यशराज फिल्म्स की पठान एक ऐतिहासिक ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। रिलीज होने के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई रिकॉर्ड कायम किये हैं, वहीं अब यह एक ऐसा रिकॉर्ड बना चुकी है, जिस पर बॉलीवुड भी गर्व कर सकता है।

पठान वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ (gross) का आंकड़ा पार कर चुकी है। जी हां, दंगल के बाद यह बॉलीवुड ऐसी फिल्म है, जो इस आंकड़े तक पहुंच पाई है। हालांकि खास बात है कि पठान ने बिना चीन में रिलीज हुए ही 1000 करोड़ क्लब में एंट्री पा ली है।

पठान ने अपने चौथे रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिर से जोरदार उछाल देखा। इसने भारत में 4.25 करोड़ नेट एकत्र किए (हिंदी - 4.15 करोड़, सभी डब किए गए संस्करण - 0.10 करोड़)।

वहीं, पठान ने ओवरसीज में 45.72 मिलियन डॉलर दर्ज किए हैं, जबकि भारत में कुल कलेक्शन 515.67 करोड़ (हिंदी - 497.75 करोड़, डब - 17.92 करोड़) तक पहुंच चुकी है। 26 दिनों में कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 996 करोड़ (भारत (gross) 621 करोड़, ओवरसीज (gross) 375 करोड़) का रहा है। जबकि 27वें यह 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगी।

पठान अब हिंदी सिनेमा के इतिहास में दुनिया भर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म है और YRF के स्पाई यूनिवर्स की भी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है। बता दें, यह ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्म भी बन चुकी है। शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर ये फिल्म 25 जनवरी 2023 दुनियाभर में रिलीज हुई थी। ये यशराज की 'स्पाई यूनिवर्स' का हिस्सा है।

Read more about: pathaan box office shahrukh khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X