BOX OFFICE: शाहरूख खान के 'फैन' की धमाकेदार कमाई.. मुश्किल नहीं है.. क्योंकि!
[बॉक्स ऑफिस] हर शुक्रवार फिल्में रिलीज होती हैं और रिलीज के साथ ही इंतजार रहता है बॉक्स ऑफिस की कमाई का। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आज के समय में किसी भी फिल्म के लिए काफी मायने रखता है। 100 करोड़, 200 , 300 करोड़ कल्ब तक की शुरूआत हो चुकी है।
ऐसे में हर फिल्म कम से कम 100 करोड़ कल्ब में को एंट्री करना ही चाहती है। बहरहाल, शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है, वहीं उम्मीद की जा रही है कि फिल्म इस साल की अब तक सबसे बड़ी ओपनर साबित होगी।
10 कारण: सलमान खान की 'सुल्तान' से बेहतर है शाहरूख की 'रईस'
बता दें, फैन के साथ इस शुक्रवार कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म की ओपनिंग शानदार रहेगी। शाहरूख खान की 'फैन' का कुल बजट 105 करोड़ का है। 80 करोड़ फिल्म प्रोडक्शन , जबकि 25 करोड़ पब्लिसिटी के लिए खर्च किए हैं। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए अच्छी खासी कमाई करनी है।
शाहरूख खान की पिछली फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट देखकर हालांकि कहा जा सकता है कि फैन के यह सफर कोई खास मुश्किल नहीं। फिल्म 100 करोड़ क्लब में तो यूं ही शामिल हो जाएगी। जी हां, यहां देखें शाहरूख खान के फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

