BOX OFFICE: शाहरूख खान की 'फैन'.. 'एयरलिफ्ट' का रिकॉर्ड तोड़ते ही होगी HIT!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान स्टारर फिल्म 'फैन' रिलीज़ हो चुकी है। फैन पर फैन्स रिएक्शन जबर्दस्त है। फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो धमाकेदार जा रहा है। बता दें, फैन के साथ इस शुक्रवार कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, कोई शक नहीं कि फिल्म की ओपनिंग शानदार रहेगी।
फैन कैसी फिल्म है ये हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन बता दें, फिल्म को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों से भी अच्छा रिस्पॉस मिल रहा है। ज्यादातर मल्टीप्लेक्सस में फिल्म की occupancy 50 प्रतिशत से ऊपर की रही है। ट्रेड एनालिस्टों की मानें तो ओपनिंग डे पर फैन 20-25 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।
SURPRISE: शाहरूख खान की 'फैन' से पहले.. सलमान खान का 'सुल्तान' तड़का!
शाहरूख खान की 'फैन' का कुल बजट 105 करोड़ का है। 80 करोड़ फिल्म प्रोडक्शन , जबकि 25 करोड़ पब्लिसिटी के लिए खर्च किए हैं। लिहाजा, फिल्म को हिट होने के लिए अच्छी खासी कमाई करनी है।
यहां जानें फैन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications













