गदर 2 और पठान को पछाड़कर, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्म बनी जवान, जानें कलेक्शन!

Jawan Box Office Records: शाहरुख खान ने दो फिल्मों के साथ साल 2023 अपने नाम कर लिया है। इस साल की शुरुआत में, सुपरस्टार ने पठान के साथ इतिहास रचते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड दी। फिल्म ने कुल 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं, अब जवान के साथ शाहरुख अपना ही बनाया रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं।
इस साल अब तक 3 बॉलीवुड फिल्मों ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। पठान, गदर 2 और जवान.. जहां पहली दो फिल्मों ने अपने कलेक्शन के साथ दमदार रिकॉर्ड स्थापित किया। वहीं, अब जवान सारे बने बनाए रिकॉर्ड तो तोड़कर तेजी से आगे बढ़ती जा रही है।
जवान बनी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म
बता दें, सभी भाषाओं को मिलाकर महज 17 दिनों में ही.. 548.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ शाहरुख खान की जवान अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड बन चुकी है। फिल्म ने दक्षिण भाषाओं में अब तक 56.21 करोड़ का कारोबार किया है। ट्रेड पंडितों की मानें तो इस हफ्ते जवान हिंदी में सबसे बड़ी फिल्म बनकर उभरेगी।
500 करोड़ क्लब में सबसे तेज एंट्री
जवान ना सिर्फ सबसे बड़ी फिल्म बनी है। बल्कि यह सबसे तेजी से 500 करोड़ क्लब में एंट्री लेने वाली फिल्म भी साबित हुई है। सिर्फ हिंदी कलेक्शन को देखें.. तो जवान ने सिर्फ 18 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जबकि इसे पार करने में बाहुबली 2 को 34 दिन, पठान को 28 दिन और गदर 2 को 24 दिन लगे थे।
कोई शक नहीं कि 2023 में शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर राज कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दिसंबर में राजकुमार हिरानी की डंकी के साथ किंग खान क्या कमाल दिखाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











