..................... Shahrukh Khan's Jawan became the first Hindi film in the history of Indian cinema to cross 1100 Crore - Hindi Filmibeat

शाहरुख खान की 'जवान' ने बनाया इतिहास, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार!

shahrukh-khan-jawan-became-the-first-hindi-film-in-the-history-of-indian-cinema-to-cross-1100-crore

Shahrukh Khan's Jawan Worldwide Collection: शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर जवान ने सिनेमाघरों में एक महीना पूरा कर लिया है। अपनी शानदार ओपनिंग के बाद, फिल्म लगातार एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रही है। इसी सिलसिले को जारी रखते हुए अब जवान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ का आंकड़ा पार कर वो कर दिखाया है जो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में पहले कभी नहीं हुआ।

जवान ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचते हुए 1103.27 करोड़ का कलेक्शन किया है। और भारतीय सिनेमा के इतिहास में 1100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई। फिल्म ने भारत में 733.37 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि ओवरसीज में 369.90 करोड़ की कमाई की है।

वर्ल्डवाइड जवान का तहलका जारी

इसके अलावा जवान ने इसके बाद घरेलू बाजार में भी अपने मजबूत पैर जमा लिए हैं। भारत में हिंदी बेल्ट से इसका कलेक्शन 560.03 करोड़ हो गया है। और फिल्म 600 करोड़ में एंट्री के लिए तैयार है। जबकि तमिल और तेलुगु भाषा में फिल्म ने 59.89 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। कुल मिलाकर फिल्म ने सभी भाषाओं को मिलाकर 619.92 करोड़ का कलेक्शन किया है। जबकि कमाई अभी जारी है।

एक ही साल में दो ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

खास बात है कि पठान और जवान के साथ शाहरुख खान ने एक ही साल में दो ऑल टाइम हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में दी हैं। ऐसा धमाकेदार रिकॉर्ड शाहरुख खान से पहले सिर्फ शोमैन राज कपूर के नाम था।

1949 में, राज कपूर ने दो सुपर डुपर हिट फ़िल्में दी थीं- अंदाज़ और बरसात। दोनों ही ऑल टाइम ग्रॉसर बनीं। बरसात ने जहां बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ की कमाई की थी, वहीं अंदाज़ ने 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, अब राज कपूर के साथ इस रिकॉर्ड को शाहरुख खान भी बांट रहे हैं।

'जवान' एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट प्रस्तुति है। यह फिल्म 7 सितंबर, 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी।

Read more about: shahrukh khan jawan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X