..................... Shahrukh Khan's Jawan beats Baahubali 2 and Pathaan, becomes the Highest-Grossing Indian Film ever in Australia! - Hindi Filmibeat

बाहुबली 2 और पठान को पछाड़कर, शाहरुख खान की जवान ने ऑस्ट्रेलिया में बनाया ये धमाकेदार रिकॉर्ड!

shahrukh-khan-jawan-beats-baahubali-2-pathaan-becomes-highest-grossing-indian-film-ever-in-australia

Jawan Box Office Collection: शाहरुख खान स्टारर फिल्म जवान बॉक्स ऑफिस पर तूफान की तरह आगे बढ़ रही है। रिलीज के महज 16 दिनों में ये कई दमदार रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है और कुछ ऐसे आंकड़े खड़े कर रही है, जिसे पार करना आने वाले समय में किसी भी स्टार के लिए आसान नहीं होगा।

एटली के निर्देशन में बनी पठान ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर हिंदी में अब तक 480.54 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, तमिल और तेलुगु को मिलाकर फिल्म ने अब तक 55.46 करोड़ की कमाई कर ली है। यानि की भारत में सभी भाषाओं को मिलाकर फिल्म का कुल कलेक्शन अब 536 करोड़ तक पहुंच चुका है।

वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 953.97 करोड़ तक की धमाकेदार कमाई कर चुकी है। जवान अब ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्मों की श्रेणी में आ चुकी है।

ऑस्ट्रेलिया में बनी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

खास बात है कि सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी शाहरुख खान का डंका बज रहा है। शाहरुख खान की जवान ने ऑस्ट्रेलिया में प्रभास की बाहुबली 2 और पठान को पछाड़ दिया है। और यह ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस पर अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। ऑस्ट्रेलिया में फिल्म ने 4 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर से ऊपर की कमाई कर ली है।

जवान भारत में भी जल्द ही पठान को पार कर लेगी और सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित होगी। बता दें, पठान ने सभी भाषाओं को मिलाकर 543.22 करोड़ का कारोबार किया था। लिहाजा, पठान को पार करने के लिए जवान को सिर्फ 8 करोड़ का कलेक्शन करना है। जो कि फिल्म आज यानि की रविवार (23 सितंबर) को पार कर जाएगी।

Read more about: shahrukh khan jawan box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X