#AllisWell: शाहरूख प्रमोट करेंगे ऋतिक की फिल्म और ऋतिक बनेंगे रईस!

रईस और काबिल के साथ शाहरूख खान और ऋतिक रोशन बॉक्स ऑफिस पर भिड़ने वाले हैं। लेकिन क्या ये दोनों एक दूसरे की फिल्म करेंगे प्रमोट!

ऋतिक रोशन और शाहरूख खान 27 जनवरी को अपनी अपनी फिल्म काबिल और रईस के साथ भिड़ने वाले हैं। और इसके पहले होगा जमकर प्रमोशन। लेकिन ज़रा ठहरिए, इस प्रमोशन में होगा ट्विस्ट। शाहरूख प्रमोट करेंगे काबिल और ऋतिक प्रमोट करेंगे रईस।

वैसे अगर ऐसा होता है तो काफी दिलचस्प होगा। पर रईस के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने ये आईडिया कम से कम राकेश रोशन के साथ तो डिस्कस किया है।

Farhan Akhtar Raees promotion

बात तो खैर मज़ाक में ही हुई होगी। फरहान का कहना है कि हम इस क्लैश से इतने परेशान हो चुके हैं कि हम तय कर रहे थे कि एक दूसरे की फिल्म प्रमोट कर देते हैं। रईस मेरी फिल्म है तो मैं चाहता हूं वो चले लेकिन काबिल मेरे खास दोस्त की फिल्म है तो मैं चाहता हूं वो भी चले।

वैसे एक तरह से देखा जाए तो ये आइडिया काफी दिलचस्प है। और इंडस्ट्री में कुछ नए रिकॉर्ड बना सकता है और उदाहरण भी सेट कर सकता है। बॉलीवुड में फिल्मों का भिड़ना हमेशा से एक जंग जीतने के बराबर रहा है। हालांकि कुछ साल पहले दो फिल्मों का भिड़ना इतनी बड़ी बात नहीं थी।
[#WordWar: ऋतिक के एक बयान ने शाहरूख खान को धो डाला!]

अब भई साल में 52 हफ्तों और रिलीज़ होने वाली फिल्मों की संख्या 200 से ऊपर। ऐसे में दो फिल्मों का भिड़ना कोई बड़ी बात है क्या। बॉलीवुड में कितनी बार ऐसा हुआ कि दो फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भिड़ीं भी और सुपरहिट भी हुईं, धुंआधार कलेक्शन के साथ।

जानिए बॉलीवुड के सबसे बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश -बॉलीवुड में कई बार ऐसा हुआ है जब दो सुपरस्टार आपस में भिड़े और दोनों की ही फिल्में ज़बर्दस्त तरीके से चलीं। और सबसे अच्छा क्लैश मूमेंट है अमिताभ बच्चन के पास जो अपनी ही चार फिल्मों से भिड़े थे।

इन चार फिल्मों की रिलीज़ डेट एक ही नहीं थी लेकिन फिर भी ये चार फिल्में आस पास रिलीज़ हुई थीं और अमिताभ बच्चन भी मानेंगे कि इन चारों फिल्मों ने उनका करियर बदल दिया। पहली दो फिल्में थीं कसमें वादे और डॉन।

अगली दो फिल्में थीं त्रिशूल और मुकद्दर का सिकंदर। चारों फिल्में दो हफ्तों के भीतर रिलीज़ हुईं थीं और एक ही महीने में अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के स्टार बन गए थे।

2012 की दीवाली ने फैन्स को निराश भले ही किया हो पर बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्मों की कमाई ताबड़तोड़ थी। शाहरूख खान की जब तक है जान और अजय देवगन की सन ऑफ सरदार एक साथ रिलीज़ हुई थी।

दो मल्टीस्टारर फिल्में। सबको लगा था कि गोलमाल रिटर्न्स फैशन को खा जाएगी और शुरूआत में ऐसा लगा भी लेकिन प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत की फिल्म ने धीरे धीरे अपने लिए जगह बना ही ली। वहीं रोहित शेट्टी की गोलमाल 2 ने हंसी के दंगे करवाए थे।

सब जानते हैं कि आमिर खान परफेक्शनिस्ट हैं। इस बार भी वो कुछ ऐसा ही लेकर आए थे। और अक्षय कुमार की वेलकम को नॉर्मल मसाला फिल्म माना जा रहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर दोनों ही फिल्में बखूबी टिकीं और लोगों के दिल में भी।

ऐतराज़ को वीर ज़ारा के सामने रिलीज़ करना एक गलती थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शाहरूख खान के सामने कैसे टिक पाती लेकिन धीरे धीरे फिल्म ने रफ्तार पकड़ी थी और बेहतरीन रिव्यू के बाद फिल्म ने शाहरूख के सामने भी एवरेज से ऊपर कमाई की थी।

आमिर खान और माधुरी दीक्षित के रोमांस के साथ सनी देओल मीनाक्षी शेषाद्रि का एंग्री अवतार। लेकिन लोगों ने दोनों फिल्म देखीं और दोनों ही फिल्म को काफी पसंद किया गया। दोनों ही फिल्में उस साल की टॉप 10 बॉक्स ऑफिस में थीं।

ये बॉलीवुड का सबसे बड़ा और दिलचस्प क्लैश था। एक तरफ रमेश सिप्पी की शोले और दूसरी तरफ जय संतोषी मां। दोनों ही फिल्में रिलीज़ होते के साथ ही लोगों का ध्यान खींचने लगी थीं। और जय संतोषी मां आज भी पौराणिक फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर रहती है।

एक बार फिर आमिर खान और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर भिड़ें। राजा हिंदुस्तानी ने तहलका मचाया तो घातक को भी अच्छे खासे दर्शक वर्ग ने पसंद किया था।

सनी देओल और आमिर खान में कुछ है। हालांकि इस बार तो कुछ ज़्यादा ही हो गया। लगान और गदर दोनों ही फिल्में पीरियड ड्रामा थीं और बॉक्स ऑफिस की दोनों फिल्मों ने मिलकर बैंड बजा दी थी।

दोनों ही फिल्मों में दिलचस्प बात ये थी कि दोनों ही फिल्में विवाहेत्तर संबंधों पर बनी थीं। हालांकि अर्थ लोगों को ज़्यादा पसंद आई थी और सिलसिला उस साल की सबसे कंट्रोवर्शियल फिल्म थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X