BOX OFFICE: शाहरूख खान.. 2100 करोड़ का कलेक्शन.. अब कहें- KING कौन है!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 2100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाला है। जी हां, हालिया रिलीज फिल्म फैन भले ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल ना दिखा पाई हो, लेकिन बॉलीवुड के किंग तो शाहरूख ही हैं।
साल 1992 में आई फिल्म 'दिवाना' से लेकर फैन (2016) तक शाहरूख की फिल्मों ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है। यह आकंड़ा सिर्फ भारत का है, यहां ओवरसीज कलेक्शन नहीं जोड़ा गया है। कोई शक नहीं किंग खान ओवरसीज कलेक्शन के बादशाह हैं।
BOX OFFICE: यहां मिला धोखा तो क्या.. विदेशों में शाहरूख के 'फैन' की धूम!
फैन शाहरूख खान की 57वीं फिल्म है। वहीं, यह शाहरूख के करियर की 20वीं फ्लॉप फिल्म है। शाहरूख खान का करियर शानदार रहा है। उनके करियर को देखा जाए तो उनका success ratio 56% का है, जो किसी भी और एक्टर से ज्यादा है.. चाहे सलमान खान हों या आमिर खान।
यहां जानें, शाहरूख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications