BOX OFFICE: शाहरूख खान की 'फैन'.. 100 करोड़ पार.. पहले वीकेंड ही!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग वीक से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें फैन की ओपनिंग अच्छी रही है।
शाहरूख खान की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार फैन के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म को लेकर पहले ही काफी पॉजिटिव माहौल था।
शाहरूख का जादू.. BOX OFFICE पर पहले दिन ही टॉप 10 में शामिल 'फैन'!
बता दें, वर्ल्डवाइड फैन ने अब तक 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जी हां, फैन अब तक 117 करोड़ (gross) कमा चुकी है। ओवरसीज में फिल्म 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है, जबकि भारत में 74 करोड़।
फैन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकेंड में 52.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। और इसके साथ ही यह फिल्म साल 2016 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग फिल्म बन गई है। बता दें, अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने 44.30 करोड़ की ओपनिंग वीकेंड दी थी। वहीं, ओवरसीज यानि की विदेशों में भी फिल्म जमकर कमा रही है।
बहरहाल, यहां जानते हैं शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

