BOX OFFICE: शाहरूख खान की 'फैन' का धमाका.. 100 करोड़ कल्ब में एंट्री है FINAL

[बॉक्स ऑफिस] हर शुक्रवार फिल्में रिलीज होती हैं और रिलीज के साथ ही इंतजार रहता है बॉक्स ऑफिस की कमाई का। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन आज के समय में किसी भी फिल्म के लिए काफी मायने रखता है। 100 करोड़, 200 , 300 करोड़ कल्ब तक की शुरूआत हो चुकी है। ऐसे में हर फिल्म कम से कम 100 करोड़ कल्ब में को एंट्री करना ही चाहती है।

शायद इसीलिए इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम है सुपरस्टार दबंग सलमान खान का। जी हां, 100 करोड़ी फिल्मों की लिस्ट देखें तो 9 फिल्मों के साथ सलमान खान इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। वहीं, बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भले ही आमिर खान के नाम हो, लेकिन इस लिस्ट में वे काफी पीछे हैं।

9 बातें: जहां सलमान खान हैं शाहरूख खान से आगे!

खैर, शाहरूख खान की बात करें तो उनकी फिल्म 'फैन' रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीद है। दिलवाले से शाहरूख ने फैंस को काफी निराश किया था। लिहाजा, अब फैन वे एक धमाकेदार पारी खेलना चाहते हैं। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म से 200 करोड़ तक कलेक्शन की बात कही जा रही है।

फिल्म का ट्रेलर और गाने सुपरहिट हो चुके हैं। कोई शक नहीं कि फैन के लिए 100 करोड़ का कलेक्शन कोई मुश्किल बात नहीं। लेकिन अब शाहरूख खान इस फिल्म से एक बार फिर 200 करोड़ कल्ब में एंट्री मारते हैं या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

यहां देखते हैं 100 करोड़ कल्ब में सितारों की फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X