BOX OFFICE: शाहरूख खान के 'फैन' की शानदार ओपनिंग.. 2016 की सबसे बड़ी फिल्म!

[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें फैन की ओपनिंग काफी धमाकेदार रही है।

शाहरूख खान की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार फैन के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग को लेकर पहले ही काफी पॉजिटिव माहौल था।

CELEB Review: बॉलीवुड सितारों को कैसी लगी शाहरूख खान की 'फैन'!

फैन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। और इसके साथ ही यह फिल्म साल 2016 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग फिल्म बन गई है। बता दें, अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने 12.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

वीकेंड में फैन की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छी है। फिल्म की कुल बजट 105 करोड़ की है। कोई शक नहीं कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म अपनी कमाई निकाल लेगी। लिहाजा, अब फिल्म के हिट होने की काफी उम्मीद है।

बहरहाल, यहां जानते हैं 2016 में अब तक रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X