BOX OFFICE: 7 दिन.. 7 दिन थे शाहरूख के पास.. लेकिन दूरी अभी भी बरकरार!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार फैन के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म को लेकर पहले ही काफी पॉजिटिव माहौल था।
लेकिन बता दें, फैन की कमाई उस मुताबिक नहीं हो रही है, जितनी इंडस्ट्री को उम्मीद थी। कई सालों के बाद शाहरूख खान की किसी फिल्म को समीक्षकों से दिल खोलकर तारीफ मिली, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म धीमी पड़ रही है।
शाहरूख खान की वजह से ही 'फ्लॉप' हुई FAN.. सालों पुराना बदला है ये!
खैर, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चाहे जैसी भी हो। फैंस इस फिल्म से बेहद खुश हैं और शाहरूख तारीफ पर तारीफ बटोर रहे हैं। कई सालों के बाद शाहरूख निगेटिव किरदार में नजर आए हैं और शानदार एक्टिंग से सबसे दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस के लिए यह फिल्म सुपरहिट है।
7 दिनों में में शाहरूख खान की फिल्म ने 71.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि फिल्म धीरे धीरे आगे बढ़ रही है, लेकिन हिट होने के लिए फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना है। अच्छी बात यह है कि इस शुक्रवार भी फैन अपनी कमाई जारी रख सकती है क्योंकि कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही।
यहां जानें शाहरूख खान की फैन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications