शाहरूख खान की 'फैन' BOX OFFICE.. भारत ही नहीं, विदेशों में भी धमाकेदार कमाई!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज होते ही इंतजार होता है बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट का.. कहीं न कहीं फिल्म की ओपनिंग से ही उस फिल्म का हिट या फ्लॉप होना निर्भर होता है। बहरहाल, बता दें फैन की ओपनिंग काफी धमाकेदार रही है।
शाहरूख खान की इस फिल्म का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है। खास बात यह भी है कि इस शुक्रवार फैन के साथ कोई और बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। लिहाजा, फिल्म की ओपनिंग को लेकर पहले ही काफी पॉजिटिव माहौल था।
Must Read: शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फैन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 19.20 करोड़ का धमाकेदार कलेक्शन किया है। और इसके साथ ही यह फिल्म साल 2016 की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस ओपनिंग फिल्म बन गई है। बता दें, अक्षय कुमार की एयरलिफ्ट ने 12.35 करोड़ की ओपनिंग दी थी। वहीं, ओवरसीज यानि की विदेशों में भी फिल्म जमकर कमा रही है।
वीकेंड में फैन की कमाई और भी बढ़ने की उम्मीद है क्योंकि फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छी है। फिल्म की कुल बजट 105 करोड़ की है। कोई शक नहीं कि अपने पहले हफ्ते में ही फिल्म अपनी कमाई निकाल लेगी। लिहाजा, अब फिल्म के हिट होने की काफी उम्मीद है।
बहरहाल, यहां जानते हैं शाहरूख खान की फिल्म 'फैन' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications

