Shahrukh Khan- किंग खान ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की लगाई लंका, 2023 में अकेले छापे 1000 करोड़!

शाहरुख खान सुपरस्टार्स की रेस में भी सबसे ऊपर निकल चुके हैं और साल 2023 में कुछ ऐेसे रिकॉर्ड्स बने हैं जो कि आने वाले कई सालों तक टूटने वाले नहीं हैं। शाहरुख खान ने साल 2023 में लगभग सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं और अकेले 1000 करोड़ कमाने वाली अभिनेता बन गए हैं।
ये सिलसिला शाहरुख खान की वापसी और पठान की रिलीज के बाद जनवरी 2023 में शुरु हुआ था। इस फिल्म ने रिलीज होकर जो आग बॉक्स ऑफिस में लगाई थी वो किसी से छिपी नहीं है। सिद्धार्थ आनंद की इस फिल्म ने सिर्फ हिंदी में 513 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
शाहरुख खान के इस रिकॉर्ड की तुलना बाहुबली से हुई क्योंकि उसने भारत में 510 करोड़ का कलेक्शन किया था। मतलब ये है कि पठान ने बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। ये किस्सा यहीं नहीं रुका क्योंकि अभी जवान का तूफान आना बाकी था।
ये तूफान 7 सितंबर को आया जब 2023 में शाहरुख खान की दूसरी फिल्म जवान रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज होकर हिंदी फिल्मों की इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग देकर एक तगड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अब खबरें आ रही हैं कि सिर्फ भारत में ये फिल्म 500 करोड़ क्लब में पहुंच चुकी है और इसके साथ पठान, बाहुबली और गदर 2 के रिकॉर्ड ध्वस्त हुए हैं।
इस तरह से शाहरुख खान ने साल 2023 में अकेले ही 1000 करोड़ की कमाई सिर्फ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर किए हैं। फिलहाल हालिया आकड़ो से पता चला है कि सिर्फ हिंदी में इस फिल्म ने अब तक 423 करोड़ का बिजनेस किया है जो कि बहुत बड़ा आकड़ा है।
डंकी अभी है बाकी
शाहरुख खान ने अब तक इतनी ताबड़तोड़ कमाई की है लेकिन अभी उनकी एक फिल्म डंकी का रिलीज होना बाकी है। अब ये आंकड़ा कहां तक जाता है ये तो वक्त ही बताएगा। डंकी साल के अंत तक रिलीज होगी और इसको राजकुमार हिरानी ने निर्देशित किया है।


Click it and Unblock the Notifications