BOX OFFICE: जब शाहरूख खान की फिल्में हुईं 'सुपरफ्लॉप'.. करोड़ों का LOSS!
[बॉक्स ऑफिस] शाहरूख खान और बॉलीवुड का साथ 24 साल का हो चुका। जी हां, काफी कम एक्टर्स होते हैं जो इतने सालों तक फिल्म इंडस्ट्री में राज कर पाते हैं। लेकिन किंग खान ने इसे काफी सफलता के साथ पार किया है और आने वाले कई सालों तक करेंगे।
24 सालों में शाहरूख खान ने 14 हिट, 4 सुपरहिट, 5 ब्लॉकबस्टर और 3 ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन वहीं, जहां सफलता है, वहां असफलता भी होगी ही.. इन 24 सालों में किंग खान ने 19 फ्लॉप फिल्में भी दी हैं।
BOX OFFICE: शाहरूख खान..2100 करोड़ का कलेक्शन..अब कहें- KING कौन है!
हालिया रिलीज फिल्म 'फैन' शाहरूख खान की 20वीं फ्लॉप फिल्म है। ये अलग बात है कि फिल्म को समीक्षकों से तारीफ मिली है। फैन को छोड़ दिया जाए तो शाहरूख खान ने कई ऐसी फिल्में भी की हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर पानी तक नहीं मांगा।
जिनकी फिल्में 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाती, कई बार ऐसा समय भी आया है जब उनकी फिल्में 20 करोड़, 30 करोड़ की कमाई करे.. तो उसे क्या कहेंगे.. बहरहाल, यहां देंखे शाहरूख खान के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications