#BoxOffice: एक करोड़ की ओपनिंग और एक करोड़ की कमाई...ये है स्टारडम!
शाहरूख खान बॉक्स ऑफिस किंग आज भले ही ना हो लेकिन वो बॉक्स ऑफिस के बादशाह कब से हैं ये जानकर तो आपके होश ही उड़ जाएंगे। शाहरूख उस दौर में करोड़ों कमा लेते थे जब फिल्म की कुल कमाई एक करोड़!
शाहरूख खान आज भले ही बॉक्स ऑफिस किंग ना हों लेकिन एक समय था जब शाहरूख खान का दबदबा ऐसा था कि लोगों के होश उड़ जाते थे। अब उनकी दिलवाले दुलहनिया और कुछ कुछ होता है जैसी फिल्मों ने तो एक से एक रिकॉर्ड बनाए ही हैं।
लेकिन आज शाहरूख खान के उस रिकॉर्ड की बात करते हैं जो कम ही लोग बना पाते हैं। ये वो समय था जब फिल्में कुल तीन चार करोड़ कमाती थीं। एक करोड़ भी कमा गईं तो एवरेज मान ली जाती थीं। उस दौर में शाहरूख खान ने एक करोड़ की ओपनिंग दी थी!

बात हो रही है 1995 की। 22 दिसंबर को क्रिस्मस रिलीज़ थी शाहरूख खान की फिल्म त्रिमूर्ति जिसने क्रिस्मस पर धमाका किया। फिल्म ने एक करोड़ की ओपनिंग की थी।
फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग की और शानदार वीकेंड लेकिन इसके बाद फिल्म फ्लॉप हो गई। लेकिन फिर भी फिल्म ने करीब 9 करोड़ की कमाई की।
देखिए 2010 के बाद शाहरूख खान का बॉक्स ऑफिस स्कोर -


Click it and Unblock the Notifications
