1000 करोड़ पार पहुंची जवान, शाहरुख खान ने बनाया ऐसा तगड़ा रिकॉर्ड, सभी सुपरस्टार्स के उड़ जाएंगे होश!

Jawan Worldwide Box Office: 'जवान' के साथ शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस पर कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स कायम करते जा रहे हैं, जिसे तोड़ना किसी और सुपरस्टार के लिए मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन सा होता जा रहा है। दो 500 करोड़ी फिल्में देने के बाद, अब शाहरुख खान पहले ऐसे अभिनेता बन गए जिनकी दो फिल्मों ने एक ही साल में 1000 करोड़ की कमाई की है।
जी हां, पठान के बाद अब जवान ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और भी महज 19 दिनों में। एटली निर्देशित इस फिल्म ने 1004.92 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
एक साल में 1000 करोड़ की दो फिल्में
खास बात है कि जवान से पहले शाहरुख की पठान ने भी इस साल 1055 करोड़ का व्यवसाय किया था। वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो आमिर खान को पछाड़कर शाहरुख खान एक साल में बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करने वाले एकमात्र भारतीय अभिनेता बनने वाले हैं। डंकी के साथ शाहरुख 3000 करोड़ तक पहुंच सकते हैं।
भारत में जवान का धमाकेदार कलेक्शन
'जवान' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम रखे हुए है। इसे देश और दुनियाभर के दर्शकों से अपार प्यार मिला है। बता दें, यह सबसे तेजी से 1000 करोड़ तक पहुंचने वाली फिल्म भी साबित हुई है। भारत में फिल्म हिंदी में अब तक 505.94 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है, वहीं, तमिल और तेलुगु में फिल्म ने 19 दिनों में 57.26 करोड़ का बिजनेस किया है।
हालांकि, भारतीय फिल्मों की बात करें तो राजामौली की बाहुबली 2 के पास सबसे तेजी से 1000 करोड़ पार करने का रिकॉर्ड है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड सिर्फ 10 दिनों में यह जादुई आंकड़ा पार कर लिया था।


Click it and Unblock the Notifications











