Pathaan Box Office Day 1: शाहरुख खान- दीपिका की फिल्म ने KGF 2 और वॉर को दी मात, जबरदस्त ओपनिंग कलेक्शन

Pathaan beats KGF 2 and War: शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म पठान दुनियाभर में तहलका मचा रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी बंपर ओपनिंग ली है कि सारे रिकॉर्ड्स टूट चुके हैं। बता दें, पठान ने भारत में पहने दिन 57 करोड़ का कलेक्शन किया है।
फिल्म ने हिंदी में 55 करोड़ की कमाई की है और तमिल- तेलुगु में दो करोड़ की। इसी के साथ केजीएफ 2 हिंदी और वॉर को पछाड़ते हुए पठान हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है।
पठान ने एक के बाद एक कई ओपनिंग रिकॉर्ड्स तोड़ दिये हैं। वो भी खास बात है कि फिल्म नॉन- हॉलीडे रिलीज है.. वो भी बुधवार का दिन। इसे सुपरस्टार शाहरुख खान का स्टारडम ही कहेंगे कि देशभर के सिनेमाघरों में फेस्टिवल का माहौल बन चुका है। दर्शक फिल्म के एक्शन सीन्स पर सीटी बजा रहे हैं, तालियां बजा रहे हैं। कोई शक नहीं कि पठान के साथ बॉलीवुड की खोई चमक वापस आ चुकी है।
यहां जानें हिदीं में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली टॉप 5 फिल्में-

पठान
55 करोड़ की कमाई के साथ शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही इतिहास रच दिया है।

केजीएफ- चैप्टर 2
सुपरस्टार यश की फिल्म केजीएफ 2 ने हिंदी में 53.95 करोड़ की ओपनिंग दी थी। फिल्म के फर्स्ट पार्ट के बाद देशभर में इसके सीक्वल को लेकर जबरस्त क्रेज था, जिसका परिणाम बॉक्स ऑफिस पर भी दिखा।

वॉर
यशराज फिल्म्स से स्पाई यूनिवर्स की फिल्म वॉर ने हिंदी में 51.60 करोड़ की ओपनिंग दी थी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर ये सुपरहिट फिल्म लंबे समय तक बॉलीवुड की टॉप ओपनर बनी रही।

ठग्स ऑफ हिंदुस्तान
वहीं, आमिर खान की ठग्स ऑफ हिंदुस्तान ने हिंदी में 50.75 करोड़ की बंपर ओपनिंग दी थी। हालांकि निगेटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म फ्लॉप रही थी। खास बात है कि ये भी यशराज बैनर की ही फिल्म है।

हैप्पी न्यू ईयर
इस लिस्ट की टॉप 5 में ये शाहरुख खान- दीपिका पादुकोण की दूसरी फिल्म है। हैप्पी न्यू ईयर ने 44.97 करोड़ की ओपनिंग दी थी। हालांकि ये एक दिवाली रिलीज थी।


Click it and Unblock the Notifications