Deva Box Office: 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनी शाहिद कपूर की देवा, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Deva Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर बॉक्स ऑफिस पर गदर काट देते हैं। काफी समय से शाहिद कपूर की फिल्म देवा सुर्खियों में बनी हुई थी। ऐसे में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की है। हालांकि 'देवा' की शुरुआत धांसू नहीं हुई है। लेकिन से साल 2025 की दूसरे सबसे बड़ी ओपनर बन गई है।
फिल्म में शाहिद का राउडी अवतार दिखा है। फिल्म में शाहिद बेशक पुलिस ऑफिसर बने हैं, लेकिन उनका सनकी अवतार हर किसी को पसंद आया है। शाहिद के साथ फिल्म में पूजा हेगड़े नजर आ रही हैं, जो एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्टर की भूमिका निभा रही हैं। शाहिद की इस फिल्म को शानदार रिव्यू मिला है। सोशल मीडिया पर फिल्म को भर-भरकर प्यार मिल रहा है, लेकिन अब फिल्म के पहले दिन की कमाई भी सामने आ गई है।
सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'देवा' ने रिलीज के पहले दिन 5 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े है ऑफिशियल नंबर्स आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है। शाहिद कपूर की 'देवा' साल 2025 में अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की 'स्काई फोर्स' के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग बन गई है। अक्की की फिल्म ने 12.25 करोड़ रुपये के साथ ओपनिंग की थी।


Click it and Unblock the Notifications











