शाहिद कपूर की फिल्म 'कबीर सिंह'- बॉक्स ऑफिस पर होगी जबरदस्त ओपनिंग?
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' 21 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा ने किया है। यह तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। लिहाजा, दर्शकों को कबीर सिंह का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म एक जबरदस्त एक्शन- ड्रामा है। उम्मीद कर सकते हैं कि 'अर्जुन रेड्डी' की तरह 'कबीर सिंह' भी लोगों को खूब पसंद आएगी।
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो ट्रेड पंडितों के अनुसार शाहिद कपूर की यह फिल्म अच्छी ओपनिंग देगी। 5 जून को रिलीज हुई सलमान खान की भारत के बाद कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हुई। जिसका फायदा कबीर सिंह को मिल सकता है। कबीर सिंह का बजट 30 करोड़ तक बताया जा रहा है।

ट्रेड के अनुसार कबीर सिंह पहले दिन 7- 8 करोड़ तक की ओपनिंग कमाई कर सकती है। खासकर मल्टीप्लेक्स में फिल्म को लेकर क्रेज देखा जा सकता है। याद दिला दें, शाहिद कपूर की पिछली फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' फ्लॉप रही थी। वहीं, कबीर सिंह से उम्मीद की जा रही कि शाहिद एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार से सबका दिल जीतने वाले हैं।
'कबीर सिंह' एक सर्जन की कहानी है जो अपनी गर्लफ्रेंड की शादी के बाद गुस्से और शराब की लत में और डूबता चला जाता है और खुद को बर्बाद करने की तरफ बढ़ जाता है। फिल्म कबीर के प्यार में गिरने और फिर ज़िंदगी में उठने की कहानी है। तेलुगू फिल्म में मुख्य किरदार निभाया था विजय देवरेकोंडा ने।


Click it and Unblock the Notifications
