BOX OFFICE: शाहिद कपूर ने शाहरुख खान को भी किया पीछे- 'कबीर सिंह' का धमाका जारी
शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो बन ही चुकी है। साथ ही शाहरुख खान की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस को भी पीछे कर चुकी है। कबीर सिंह अब तक 240 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है। यह शाहिद कपूर की पहली 200 करोड़ी फिल्म है।
कोई शक नहीं कि शाहिद कपूर के लिए भी यह फिल्म किसी सरप्राइज से कम नहीं। फिल्म के निर्देशक ने भी कहा कि, फिल्म से सफलता की उम्मीद की गई थी। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि कबीर सिंह 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। खासकर इसीलिए क्योंकि यह एक रीमेक फिल्म थी।

कबीर सिंह को विवादों का भी खूब फायदा मिला। जबसे फिल्म रिलीज हुई विवादों में ही रही। पहले फिल्म के कंटेंट को लेकर.. और अब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के इंटरव्यू को लेकर। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला। दो हफ्तों के बाद भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है।
बहरहाल, यहां जानें बॉलीवुड सुपरस्टार्स की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications