BOX OFFICE: 'कबीर सिंह' ने एक हफ्ता किया पूरा- धमाकेदार कलेक्शन के साथ ब्लॉकबस्टर
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म 'कबीर सिंह' ने सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा कर लिया है। कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हर किसी की उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन दिखाया है। एक हफ्ते में फिल्म ने 134.42 करोड़ का बिजनेस कर लिया है, जो कि अजय देवगन की टोटल धमाल और अक्षय कुमार की केसरी के पहले हफ्ते की कमाई से भी ज्यादा है।
शाहिद कपूर की यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है। भले ही फिल्म विवादों के घेरे में रही, लेकिन कहीं ना कहीं फिल्म को इन विवादों का फायदा बॉक्स ऑफिस पर मिला। लोगों ने फिल्म देखी और आम पब्लिक को फिल्म पसंद आई। कबीर सिंह ने महज 7 दिनों में 100 प्रतिशत से भी ऊपर का मुनाफा कमा लिया है।

यह शाहिद कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो चुकी है। ना सिर्फ पहली 100 करोड़ी, बल्कि यह शाहिद की पहली सोलो ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म आराम से 200 करोड़ क्लब में एंट्री लेगी। यह उरी (244 करोड़) को पीछे कर साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म भी बन सकती है।


Click it and Unblock the Notifications