BOX OFFICE: 200 करोड़ क्लब में 'कबीर सिंह' की धमाकेदार एंट्री- सलमान खान भी होंगे पीछे!
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। 13 दिनों में फिल्म ने 205 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। यह शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 और 200 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिलहाल यह 2019 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है।
साल 2019 बॉक्स ऑफिस की बात की जाए तो अब सिर्फ 3 बॉलीवुड फिल्मों ने 200 करोड़ क्लब में एंट्री पाई है। विकी कौशल की उरी (244 करोड़), सलमान खान की भारत (209 करोड़) और शाहिद कपूर की कबीर सिंह। ट्रेड पंडितों की मानें तो कबीर सिंह का लाइफटाइम 250 करोड़ तक भी जा सकता है। और 2019 की टॉप फिल्म बन सकती है।

लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 230 प्रतिशत तक का मुनाफा भी कमा लिया है। वर्ल्डवाइड फिल्म ने 250 करोड़ तक का कलेक्शन कर लिया है।
बहरहाल, यहां देंखे शाहिद कपूर की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications