BOX OFFICE: 'कबीर सिंह' का धमाका- सोमवार को ऐसी रिकॉर्डतोड़ कमाई, सलमान खान भी पीछे
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने सोमवार को रिकॉर्डतोड़ कमाई की है। फिल्म ने चार दिनों में 85 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। कोई शक नहीं कि यह शाहिद कपूर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है। खास बात है कि कबीर सिंह ने सोमवार को कमाई के मामले में सलमान खान की भारत को भी पीछे छोड़ दिया है।
कबीर सिंह ने सोमवार को 17.54 करोड़ की कमाई की है। इसी के साथ यह 2019 में सोमवार को सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है। जहां उरी ने सोमवार को 10.51 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं, टोटल धमाल ने 9.85 करोड़ कमाया था। कबीर सिंह इस मामले में काफी आगे है। फिल्म की कुल कमाई अब हो चुकी है- 88.37 करोड़।

कोई शक नहीं कि यह शाहिद की सबसे कामयाब फिल्मों में शामिल हो चुकी है। सिंगल थियेटर हो या मल्टीप्लेक्स लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म और निर्देशक की जीत मान सकते हैं। संदीप रेड्डी वंगा ने निर्देशन में बनी इस फिल्म ने शाहिद कपूर फैंस को खुश कर दिया है। 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म हिट हो चुकी है।
बहरहाल, यहां जानें 2019 की टॉप फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications