..................... Shahid Kapoor's Kabir Singh beats Dangal and Sanju on 4th weekend - Hindi Filmibeat

BOX OFFICE: दंगल और संजू जैसी फिल्मों को 'कबीर सिंह' ने किया पीछे- धमाकेदार कलेक्शन

शाहिद कपूर की फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म 2019 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म तो बन ही चुकी है। साथ ही चौथे वीकेंड की कमाई में फिल्म ने आमिर खान की दंगल और रणबीर कपूर की संजू जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया। कबीर सिंह अब तक कुल 261.59 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। यह ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन चुकी है।

दंगल और संजू को पीछे छोड़ 'कबीर सिंह' चौथे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाने वाली तीसरी फिल्म बन चुकी है। पहले नंबर पर है उरी- 18.94 करोड़, जबकि दूसरे नंबर पर है बाहुबली 2, जिसने 18.30 करोड़ कमाई थी। कबीर सिंह ने चौथे वीकेंड पर 10.34 करोड़ का कलेक्शन किया।

Kabir Singh

जबकि सोमवार से फिल्म की कमाई कुछ धीमी हो चुकी है। सोमवार को फिल्म ने 1.65 करोड़ कमाया है। ऋतिक रोशन की 'सुपर 30' का प्रभाव अब कबीर सिंह के बॉक्स ऑफिस पर देखा जा सकता है। बता दें, यह शाहिद कपूर की पहली 200 करोड़ी फिल्म है।

कोई शक नहीं कि शाहिद कपूर के लिए भी यह फिल्म किसी सरप्राइज से कम नहीं। फिल्म के निर्देशक ने भी कहा कि, फिल्म से सफलता की उम्मीद की गई थी। लेकिन किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि कबीर सिंह 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी। खासकर इसीलिए क्योंकि यह एक रीमेक फिल्म थी।

संजय लीला भंसाली की पद्मावत की तरह कबीर सिंह को विवादों का भी खूब फायदा मिला। जबसे फिल्म रिलीज हुई विवादों में ही रही। पहले फिल्म के कंटेंट को लेकर.. और अब फिल्म के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के इंटरव्यू को लेकर। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X