BOX OFFICE: 'कबीर सिंह' ने पूरे किये 10 दिन- ताबड़तोड़ कमाई के साथ टॉप 3 में शामिल
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह ने सिनेमाघरों में 10 दिन पूरे कर लिये हैं। कोई शक नहीं कि फिल्म ब्लॉकबस्टर हो चुकी है और जमकर मुनाफा कमा रही है। यह शाहिद कपूर की पहली सोलो 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। 10 दिनों में ही यह 2019 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है।
ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम 250 करोड़ तक भी जा सकता है। और 2019 की टॉप फिल्म बन सकती है। कबीर सिंह के लिए शाहिद कपूर ने काफी तारीफें लूटी हैं। लंबे समय के बाद शाहिद के हाथों सोलो ब्लॉकबस्टर लगी है।

लगभग 60 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म सुपरहिट हो चुकी है। फिल्म ने 190 प्रतिशत तक का मुनाफा भी कमा लिया है। सिंगल थियेटर हो या मल्टीप्लेक्स लोगों के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है। रीमेक होकर भी कबीर सिंह को लोग पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म और निर्देशक की जीत मान सकते हैं।
यहां जानें 2019 की टॉप कमाने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications