शाहिद कपूर स्टारर 'देवा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कर डाली इतनी कमाई!

Deva Box Office - शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। पहले ही दिन फिल्म ने भारत में 29 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिससे यह 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई।
फिल्म को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट, पॉजिटिव रिव्यूज़ और मजबूत वर्ड-ऑफ-माउथ का असर इसके कलेक्शन पर साफ दिख रहा है। शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए, देवा ने दूसरे दिन यानी शनिवार को भी अच्छा उछाल लिया और ₹7.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
देवा को सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि ओवरसीज में भी बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है। पहले दिन इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने ₹3.49 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया, और दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर ₹4.15 करोड़ हो गया।
देवा के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने दो दिनों में 50 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। पहले दिन फिल्म ने ₹10.31 करोड़ कमाए थे, जबकि दूसरे दिन ग्रोथ के साथ कलेक्शन ₹11.95 करोड़ तक पहुंच गया।
देवा को लेकर एक्साइटमेंट ने बिना किसी टिकट ऑफर या डिस्काउंट के ही जोर पकड़ लिया है। फिल्म की थ्रिलिंग स्टोरीलाइन, दमदार सस्पेंस और शानदार प्रोडक्शन वैल्यू को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिल रही है। खासकर, शाहिद कपूर की बागी पुलिस ऑफिसर के रूप में दमदार परफॉर्मेंस ने फैंस को इंप्रेस कर दिया है।
फिल्म के एक्शन सीक्वेंस, पूजा हेगड़े और पावेल गुलाटी की मजबूत स्क्रीन प्रेजेंस ने भी तारीफें बटोरी हैं, जिससे सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में इसकी चर्चा और तेज हो गई है। खासकर मेट्रो सिटीज में इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो आगे भी जबरदस्त ग्रोथ का संकेत दे रहा है।
देवा को दर्शकों से बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है, खासकर उन लोगों से जो इंटेलिजेंट सिनेमा को पसंद करते हैं। पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ की वजह से दर्शकों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। नेशनल चेन थिएटर्स में शनिवार को 30% ज्यादा ऑडियंस देखने को मिली, जो फिल्म की ग्रोथ को दिखाता है।
फिल्म शाहिद कपूर की दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन एक्सीक्यूशन के साथ बनाई गई है, जिसे दर्शक खूब एंजॉय कर रहे हैं। मेकर्स भी पूरी ट्रांसपेरेंसी के साथ फिल्म के रिजल्ट्स शेयर कर रहे हैं, जिससे इसकी ऑर्गेनिक ग्रोथ साफ नजर आ रही है।
मलयालम सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज के निर्देशन में बनी देवा, 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी और अब सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ और रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है।


Click it and Unblock the Notifications











