BOX OFFICE: शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू- पहले वीकेंड ही कलेक्शन गुल

शाहिद कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने पहले वीकेंड तक 23.26 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने रविवार को 8.54 करोड़ का कलेक्शन किया है। शाहिद- श्रद्धा के स्टारडम को देखा जाए तो यह काफी ऐवरेज आंकड़े हैं। फिल्म को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जबकि समीक्षकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया है।

'मैं फिल्म को कंट्रोवर्सी में डालकर बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं करना चाहता'

श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म बिजली की समस्या पर आधारित थी। टॉयलेट एक प्रेम कथा के बाद निर्देशक ने एक बार दर्शकों के सामने सामाजिक मुद्दा रखा। लेकिन यहां इंटरटेनमेंट की कमी हो गई। फिल्म का कंटेंट दर्शकों को उम्दा नहीं लगा। जिसका नतीजा बॉक्स ऑफिस पर साफ देखने को मिला।

 Batti Gul Meter Chalu

गौरतलब है कि जहां शाहिद कपूर की पिछली फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, श्रद्धा की पिछली फिल्म स्त्री भी 100 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही। ऐसे में दर्शकों को बत्ती गुल से भी खासी उम्मीद थी। लेकिन फिल्म का कलेक्शन ऐवरेज ही रहा।

वहीं, 20 दिनों के बाद भी राजकुमार राव- श्रद्धा की फिल्म स्त्री बॉक्स ऑफिस पर मजबूती के साथ टिकी हुई है। फिल्म ने अब तक 119 करोड़ की कमाई कर ली है और ब्लॉकबस्टर बन चुकी है। जबकि अनुराग कश्यप की मनमर्जियां भी ऐवरेज से नीचे ही रही है। फिल्म ने अब तक 24 करोड़ का कलेक्शन ही किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X