BOX OFFICE: शाहिद कपूर की बत्ती गुल मीटर चालू- पहले दिन का कलेक्शन जानें यहां
शाहिद कपूर- श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू इस शुक्रवार रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से काफी मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। जबकि समीक्षकों ने कुछ खास पसंद नहीं किया है। फिल्म ने शुक्रवार को यानि की ओपनिंग डे पर 6.76 करोड़ के लगभग की कमाई की है। शाहिद- श्रद्धा के स्टारडम को देखा जाए तो यह धीमी ओपनिंग हुई।
अक्षय कुमार से लेकर आलिया भट्ट तक- ऑस्कर की रेस में शामिल हैं ये फिल्में!
श्री नारायण सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म नवाजुद्दीन सिद्दिकी की फिल्म 'मंटो' के साथ क्लैश हुई है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर इसे मंटो से खास डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन मंटो को मिल रही पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ से इसका बिजनेस वीकेंड के बाद प्रभावित हो सकता है। ट्रेड पंडितों की मानें तो बत्ती गुल मीटर चालू पहले वीकेंड तक 18 करोड़ तक की कमाई कर लेगी।

गौरतलब है कि जहां शाहिद कपूर की पिछली फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, श्रद्धा की पिछली फिल्म स्त्री भी 100 करोड़ से ऊपर की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर रही। ऐसे में दर्शकों को बत्ती गुल से भी खासी उम्मीद थी। लेकिन फिल्म का कंटेंट दर्शकों को उम्दा नहीं लगा।
बहरहाल, यहां जानें 2018 में रिलीज फिल्मों की ओपनिंग रिपोर्ट-


Click it and Unblock the Notifications











