धर्राटा काटने को तैयार शाहरुख खान की 'डंकी', रिलीज से पहले ही कर डाली इतने करोड़ की बॉक्स ऑफिस कमाई

Dunki Advance Booking Box Office: सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। जहां किंग खान की फिल्म 'जवान' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सारे रिकॉर्ड धुआं कर दिए। तो वहीं हाल ही में उनकी बेटी सुहाना खान ने भी 'द आर्चीज' के साथ बॉलीवुड डेब्यू कर लिया है। वहीं अब साल के जाते जाते बादशाह खान की एक और फिल्म रिलीज के लिए तैयार है।
शाहरुक खान की फिल्म 'डांकी' 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी गई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग कलेक्शन देखने के बाद साफ है कि किंग खान की इस फिल्म का भी फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इसके साथ ही फिल्म को क्रिसमस और न्यू ईयर जैसे सेलिब्रेशन के भी खूब फायदा मिलने वाला है जिसे बाद मेकर्स के भी नोट गिनते गिनते पसीने छूटने वाले हैं।
लोगों को लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार है। दर्शक शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। हिरानी को 3 इडियट्स, पीके और संजू जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाना जाता है। यह पहला मौका है जब हिरानी और किंग खान एक साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस पर डंकी की टक्कर प्रभास और प्रशांत नील की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म सालार से होने वाली है। यह फिल्म एक दिन बाद यानी 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। सालार को भी एडवांस बुकिंग में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और श्रुति हासन भी हैं। यह फिल्म भी एडवांस बुकिंग में अब तक एक करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।
डंकी की बात करें तो फिल्म में तापसी पन्नू, विक्की कौशल, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर और बोमन ईरानी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दर्शकों को कॉमेडी, एक्शन, इमोशन और ड्रामा भी देखने को मिलेगा। हाल ही में इसका ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।


Click it and Unblock the Notifications