मिराई, बागी 4 या लोका? बुधवार को किस फिल्म ने मचाया तहलका और किसकी हुई बत्ती गुल? यहां जानें पूरी रिपोर्ट!

September Box Office Collection 2025: सितंबर का महीना फिल्मों के लिहाज से काफी खास रहा। इस दौरान बॉलीवुड, साउथ और हॉलीवुड की कई फिल्में सिनेमाघरों में उतरीं। कुछ फिल्मों ने धमाकेदार कमाई की, जबकि कुछ बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में नाकाम रहीं। आइए जानते हैं बुधवार तक का ताजा कलेक्शन।
मिराई (Mirai)
तेजा सज्जा की साउथ इंडियन फिल्म मिराय ने ओपनिंग दिन शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन हफ्ते के बीच आते-आते कलेक्शन कम होने लगा। सोमवार को फिल्म ने कमाए 6.4 करोड़, मंगलवार को फिल्म की कमाई रही 6 करोड़ और छठा दिन आते-आते फिल्म ने कमाए 4.50 करोड़। 'मिराय' की कुल 6 दिनों की कमाई 61.50 करोड़ हुई है
डेमन स्लेयर: इन्फिनिटी कैसल
जापानी एनीमे फिल्म डेमन स्लेयर भारत में भी अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने पहले दिन 13 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। सोमवार को कमाए 3.9 करोड़, मंगलवार को किया 4.28 करोड़ का बिजनेस और बुधवार को कमाए 3.50 करोड़। कुल 6 दिनों में फिल्म की कमाई हुई है 51.28 करोड़।
बागी 4 (Baaghi 4)
टाइगर श्रॉफ की बागी 4 दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाई। सोमवार आते-आते ये फिल्म लाखों में ही सिमट गई। 11वें दिन फिल्म ने 75 लाख कमाए, 12वें दिन सिर्फ 89 लाख का बिजनेस हुआ और 13वें दिन यानि बुधवार को 'बागी 4' सिर्फ 68 लाख का ही बिजनेस कर पाई। कुल 13 दिनों में इस फिल्म की कमाई हुई है 51.97 करोड़।
द बंगाल फाइल्स (The Bengal Files)
विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर बहुत कमजोर साबित हुई। जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें से सबसे कम इसी फिल्म की कमाई हुई है। सोमवार को फिल्म ने कमाए 40 लाख रुपए, मंगलवार को 50 लाख और 13वें दिन यानि बुधवार को ये कमाई सिर्फ 39 लाख में ही सिमट गई। फिल्म की कुल 13 दिनों की कमाई हुई है 15.39 करोड़।
द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स (The Conjuring: Last Rites)
हॉलीवुड की पॉपुलर हॉरर फ्रेंचाइजी द कॉन्ज्यूरिंग का नया पार्ट रिलीज के पहले हफ्ते में हिट रहा, लेकिन दूसरे हफ्ते में गिरावट दर्ज हुई। सोमवार को 1 करोड़ की कमाई की। मंगलवार को फिल्म ने 1.3 करोड़ की कमाई की। 13वें दिन यानी बुधवार को 82 लाख की कमाई की। फिल्म की कुल 13 दिनों की कमाई लगभग 78.47 करोड़ हुई।
लोका: चैप्टर 1- चंद्रा (Loka: Chapter 1 - Chandra)
कल्याणी प्रियदर्शन की 'लोका: चैप्टर 1-चंद्रा' इस महीने की सरप्राइज हिट बनकर उभरी। कम बजट की इस फिल्म ने तीन हफ्तों में ही बड़ी कमाई कर ली है। फिल्म ने तीसरे सोमवार 2.75 करोड़ की कमाई की और तीसरे मंगलवार 2.65 करोड़ की कमाई की। तीसरे बुधवार 2.10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया। कुल मिलाकर 21 दिनों की कमाई 126.90 करोड़ रुपए हुई है।
नतीजा
'लोका: चैप्टर 1- चंद्रा' और 'डेमन स्लेयर' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 'मिराई' की शुरुआत मजबूत रही, लेकिन वीकडेज में रफ्तार कम हो गई। 'बागी 4' और 'द बंगाल फाइल्स' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो रही हैं। वहीं 'द कॉन्ज्यूरिंग: लास्ट राइट्स' ने अच्छी कमाई कर हॉलीवुड फिल्मों की पॉपुलैरिटी फिर साबित कर दी।


Click it and Unblock the Notifications