..................... Selfiee Weekend Box Office: 2023 की चौथी फ्लॉप फिल्म बनी अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी, 3 दिनों में ही हाल बेहाल | Selfiee Weekend Box Office: Akshay Kumar's film becomes fourth flop of 2023, disastrous collection in 3 days - Hindi Filmibeat

Selfiee Weekend Box Office: 2023 की चौथी फ्लॉप फिल्म बनी अक्षय कुमार स्टारर सेल्फी, 3 दिनों में ही हाल बेहाल

selfiee-weekend-box-office-akshay-kumar-film-become-4th-flop-of-2023-disastrous-collection-in-3-days

Selfiee Weekend Box Office: राज मेहता के निर्देशन में बनी, अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। 2.55 करोड़ की ओपनिंग देने के बाद, फिल्म ने पहले वीकेंड तक 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अक्षय और इमरान जैसे स्टार के होते हुए भी फिल्म का बॉक्स ऑफिस हाल काफी चौंकाने वाला है।

सेल्फी के शुरुआती तीन दिनों के आंकड़ों से जाहिर है कि फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। फिल्म ने रविवार को 4-4.5 करोड़ के लगभग की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म का कुल कलेक्शन 10.50 करोड़ तक पहुंच चुका है। बता दें, सेल्फी बीते दश की अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

साल 2023 की बात करें तो पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर शहजादा भी दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। यहां तक कि मार्वल के एंट-मैन 3 ने भी काफी समय से खराब प्रदर्शन किया है। देखा जाए तो, सिर्फ शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में एक महीना से नंबर बटोर रही है। वहीं, हिंदी में रिलीज हुई बाकी चार फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं।

वारिसु

वारिसु

सुपरस्टार विजय स्टारर इस फिल्म ने भले ही साउथ में शानदार कलेक्शन किया हो.. लेकिन हिंदी में दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया। 6.75 करोड़ की लाइफटाइम कलेक्शन के साथ वारिसु हिंदी में फ्लॉप रही थी।

कुत्ते

कुत्ते

आसमान भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस मल्टी स्टारर फिल्म को समीक्षकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन दर्शक फिल्म देखने थियेटर्स नहीं पहुंचे। 4.05 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म सुपर फ्लॉप रही।

शहजादा

शहजादा

वहीं, कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा से भी सभी को काफी उम्मीदें थीं.. लेकिन फिल्म रिलीज होते ही औंधे मुंह गिर पड़ी। 10 दिनों में फिल्म महज 22 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है।

सेल्फी

सेल्फी

वहीं, 2023 की चौथी फ्लॉप बन चुकी है अक्षय कुमार- इमरान हाशमी की सेल्फी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म मुश्किल से 20 करोड़ तक का लाइफटाइम कलेक्शन दे पाएगी।

Read more about: akshay kumar selfiee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X