Selfiee Day 1 Box Office: ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी अक्षय कुमार की फिल्म, जानें पहले दिन की कमाई

Selfiee Day 1 Box Office: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म सेल्फी सिनेमाघरों में आ चुकी है। फिल्म ने इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें थी, लेकिन इसने अपने ओपनिंग डे पर उम्मीदों से काफी नीचे प्रदर्शन किया है। राज मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डायना पेंटी और नुसरत भरुचा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर और गानों के भरपूर प्रमोशन के बावजूद फिल्म ने अंडरपरफॉर्म किया है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का ऐसा हाल दिखा है, जिसे देखकर पूरी इंडस्ट्री सदमे में आ चुकी है। बता दें, सेल्फी ने बॉक्स ऑफिस पर 2.55 करोड़ की ओपनिंग दी है। जी हां, धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अक्षय कुमार की फिल्म का यह हाल काफी हैरानी वाला है।
पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर शहजादा भी दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। यहां तक कि मार्वल के एंट-मैन 3 ने भी काफी समय से खराब प्रदर्शन किया है। देखा जाए तो, सिर्फ शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में एक महीना से नंबर बटोर रही है।

अक्षय की सबसे बुरी ओपनिंग
देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में यह अक्षय कुमार की सबसे बुरी ओपनिंग देने वाली फिल्म है। फिल्म बेल बॉटम ने 2.75 करोड़ की ओपनिंग दी थी, लेकिन वो कोविड के दिनों में रिलीज हुई थी। इससे पहले सीधे 2009 में आई फिल्म '8*10 तस्वीर' है, जिसने 1.89 करोड़ की ओपनिंग दी थी।

बॉक्स ऑफिस फ्लॉप
फिल्म की ओपनिंग के साथ ही इसे फ्लॉप करार कर दिया गया है। हालांकि फिल्म को समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, देखना दिलचस्प होगा कि वीकेंड पर फिल्म कैसा कलेक्शन करती है। नेशनल चेन्स में भी फिल्म की ऑक्यूपेंसी काफी बुरी है।

बैक टू बैक 5वीं फ्लॉप
ये फिल्म कहीं ना कहीं अक्षय कुमार के लिए काफी अहम मानी जा रही थी। साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय की चारों फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थीं- बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षाबंधन और रामसेतु। ऐसे में सभी की नजर सेल्फी पर टिकी थी, लेकिन फिल्म ने ओपनिंग के साथ ही सबको शॉक दे दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











