Selfiee Advance Booking: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर इस फिल्म ने ली चौंकाने वाली शुरुआत, जानें कलेक्शन

selfiee-advance-booking-akshay-kumar-and-emraan-hashmi-starrer-to-take-a-disastrous-start

Selfiee Advance Booking: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म 'सेल्फी' 24 फरवरी को देशभर में रिलीज होने वाली है। राज मेहता के निर्देशन में बनी ये फिल्म मलयालम फिल्म ड्राइविंग लाईसेंस की हिंदी रीमेक है। 2 घंटे 27 मिनट लंबी इस फिल्म को देशभर में लगभग 2000 स्क्रीन पर रिलीज किया जाएगा।

साल 2023 में पठान जैसी ब्लॉकबस्टर के बाद कार्तिक आर्यन की शहजादा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही है। लिहाजा, अब सभी की नजरें 'सेल्फी' पर टिकी हैं। बता दें, फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है, लेकिन नजीता कुछ खास नहीं दिख रहा।

पिछले साल बॉलीवुड ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पिटते हुए देखा है। भूल भुलैया 2, द कश्मीर फाइल्स, गंगूबाई काठियावाड़ी, ब्रह्मास्त्र और दृश्यम 2 को छोड़कर सभी फिल्मों ने उम्मीद से नीचे का प्रदर्शन किया। लेकिन 2023 में, शाहरुख खान की पठान ने पहला धमाका किया और अब सभी की निगाहें अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म पर टिकी हैं।

सेल्फी की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट हालांकि काफी निराशाजनक लग रही है। खास बात ये भी है कि फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी लेट शुरु की गई है। मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु, कोलकाता सहित भारत के सभी प्रमुख केंद्रों में सेल्फी का प्रदर्शन फिलहाल औसत से भी नीचे है। ऐसे में, एकमात्र उम्मीद ऑन-स्पॉट बुकिंग है। उम्मीद है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा।

खास बात है कि ये फिल्म कहीं ना कहीं अक्षय कुमार के लिए काफी अहम मानी जा रही है। साल 2022 में रिलीज हुई अक्षय की चारों फिल्में बैक टू बैक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही हैं। ऐसे में अब सभी की नजर सेल्फी पर टिकी है। देखना दिलचस्प होगा कि क्या सेल्फी के साथ अक्षय अपनी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला तोड़ पाएंगे!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X