Selfiee 1st Week Box Office: अक्षय कुमार की फिल्म को नहीं मिले दर्शक, शोज कैंसिल, जानें एक हफ्ते की कमाई

selfiee-1st-week-box-office-akshay-kumar-film-shows-cancelled-because-of-no-audience-know-collection

Selfiee 1st Week Box Office: अक्षय कुमार और इमरान हाशमी स्टारर फिल्म सेल्फी को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो चुका है और 7 दिनों में ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ चुकी है। राज मेहता के निर्देशन में बनी फिल्म ने अपने पहले 7 दिनों में 14.25 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है।

अफसोस की बात ये है कि समीक्षकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद सेल्फी को पहले दिन से ही दर्शक नहीं मिले, जिसकी वजह से कई जगहों पर इसके शोज कैंसिल कर दिये गए हैं। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो चुकी है।

पहले हफ्ते का कलेक्शन देखा जाए तो सेल्फी, जयेशभाई जोरदार और राधे श्याम जैसी फिल्मों की श्रेणी में आएगी, लेकिन अक्षय कुमार जैसे स्टार के होते हुए ऐसा कलेक्शन हैरान करने वाला है। बता दें, सेल्फी बीते दश की अक्षय कुमार की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

इस वीकेंड हालांकि कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई है, लिहाजा सेल्फी कुछ स्क्रीन्स पर अभी भी कायम है.. लेकिन फिल्म शायद ही इसका फायदा उठा पाएगी। ट्रेड पंडितों की मानें तो फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 16-17 करोड़ तक जा सकता है।

साल 2023 की बात करें तो फरवरी में रिलीज हुई कार्तिक आर्यन स्टारर शहजादा भी दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। यहां तक कि मार्वल के एंट-मैन 3 ने भी उम्मीदों से खराब प्रदर्शन किया है। देखा जाए तो, सिर्फ शाहरुख खान की पठान सिनेमाघरों में एक महीना से नंबर बटोर रही है। वहीं, हिंदी में रिलीज हुई बाकी सभी फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई हैं।

फिलहाल मार्च में आने वाली फिल्में "तू झूठी मैं मक्कार", "मिसेज चैटर्जी वर्सेज नॉर्वे" और "भोला" से फिल्म इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं।

More from Filmibeat

Read more about: akshay kumar selfiee box office
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X