BOX OFFICE: 4 दिन.. और 200 करोड़ कमाई.. इसे कहते हैं बड़ा धमाका!
शायद आमिर खान ने भी नहीं सोचा होगा कि कोई फिल्म दंगल को भी पीछे कर सकती है। जी हां.. लेकिन जायरा वसीम और आमिर खान स्टारर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार चीन में कुछ ऐसा ही करते दिख रही है। फिल्म वहां धड़ाधड़ कमाई कर रही है। यहां तक की सीक्रेट सुपरस्टार को दंगल से भी बेहतर रिस्पॉस मिल रहा है।
Recommended Video

'मुझे अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन से ऐसी उम्मीद नहीं थी.. दुखद....'
बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने महज चार दिनों में 200 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर लिया है। जी हां.. 25 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म चीन में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

बता दें, चीन में आमिर खान के फिल्मों की काफी पॉपुलैरिटी है। दंगल ने भी चीन में 1200 के लगभग की कमाई की थी। यानि की सुपरहिट रही थी। लिहाजा, सीक्रेट सुपरस्टार से उससे भी बढ़- चढ़कर उम्मीद किया जा रहा है। उम्मीद है यह वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड की टॉप फिल्मों में शामिल हो जाए।


Click it and Unblock the Notifications