BOX OFFICE: खान सुपरस्टार का जलवा.. 450 करोड़ का आंकड़ा पार.. धमाकेदार!
वह समय गया जब ओवरसीज में सिर्फ शाहरुख खान की धूम थी। अब आमिर खान से लेकर संजय लीला भंसाली की फिल्में भी ओवरसीज बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन दिखा रही है। बात करें आमिर खान के सीक्रेट सुपरस्टार की.. तो फिल्म ने चीन में 461.91 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
जी हां, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सीक्रेट सुपरस्टार ने 500 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है। और यह ओवरसीज में सबसे शानदार कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। चीन में सीक्रेट सुपरस्टार आमिर की पिछली फिल्म दंगल का रिकॉर्ड भी तोड़ रही है।

जायरा वसीम और आमिर खान स्टारर फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार ने भारत में 80 करोड़ का व्यापार किया था। फिल्म को सुपरहिट का टैग मिल चुका है। खास बात है कि यह फिल्म महज 40 करोड़ के बजट पर तैयार हुई थी।


Click it and Unblock the Notifications