BOX OFFICE: एक हफ्ता पूरा.. 'ब्लॉकबस्टर' होकर भी.. मुश्किल में फिल्म!
जी हां, हम यहां बात कर रहे हैं आमिर खान की फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार की। रिलीज के साथ ही फिल्म सुर्खियों में छा गई और दर्शकों की नजरों में सुपरहिट भी हो गई। लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात करें तो गोलमाल अगेन के सामने फिल्म का टिकना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
अक्षय कुमार को मिलेगा 'ब्लॉकबस्टर' टक्कर.. पहली झलक से ही FINAL है!
गोलमाल अगेन की आंधी में कहीं ना कहीं आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार थम सी गई है। जहां गोलमाल अभी भी 10 करोड़ से ऊपर की कमाई कर रही है। सीक्रेट सुुपरस्टार मुश्किल से 2 करोड़ पार कर पा रही है। बहरहाल, फिल्म अब तक 37 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाई है।

Recommended Video

बता दें, सीक्रेट सुपरस्टार 50 करोड़ के बजट पर बनाई गई है। हालांकि आमिर खान के होते यह आंकड़ा काफी आसान लग रहा था, लेकिन गोलमाल अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बना लिया।


Click it and Unblock the Notifications