हो गया 800 करोड़ का BOX OFFICE धमाका, आमिर खान की पीके हुई टॉप 3 से OUT
आमिर खान को अगर कोई हरा सकता है तो वो सिर्फ आमिर खान हैं। ये साबित हो गया। दरअसल, आमिर खान और ज़ायरा वसीम की सीक्रेट सुपरस्टार चीन में धमाकेदार कमाई कर रही है ये तो सबको पता ही है।
लेकिन अब फिल्म ने आमिर खान की पीके के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सीक्रेट सुपरस्टार की कुल कमाई चीन की बदौलत 800 करोड़ पहुंच चुकी हैं। और इसने पीके के 720 करोड़ को पछाड़ दिया है।

अब सीक्रेट सुपरस्टार, बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्मों में तीसरे नंबर पर पहुंच चुकी हैं। गौरतलब है कि फोर्ब्स ने सीक्रेट सुपरस्टार की रिलीज़ से पहले ही कयास लगाया था कि फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होगी।
हालांकि तब ये कयास सबको मज़ाक लगे थे लेकिन अब वाकई ऐसा लग रहा है कि फिल्म चीन की बदौलत 1000 करोड़ क्लब का हिस्सा बन सकती है।
वहीं बाहुबली और दंगल पहले से ही इस क्लब का हिस्सा है। ये तो तय हो चुका है कि आमिर खान भारत के साथ साथ अब चीन का बॉक्स ऑफिस भी चलाते हैं। वैसे देखिए 2017 में प्रॉफिट कमाने वाली टॉप 10 फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications











