Box Office पर धीरे धीरे अजय देवगन को टक्कर दे रहे हैं आमिर खान और उनकी बिटिया
Recommended Video

आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार बॉक्स ऑफिस पर धीरे धीरे ही सही लेकिन अजय देवगन को कड़ी टक्कर देने की तैयारी कर रही है। तीन दिन में फिल्म ने अपने पांव जमा लिए हैं और अब कूच करने की तैयारी में है।
फिल्म का वर्ड ऑफ माउथ काफी अच्छा रहा है और तीन दिनों में फिल्म ने 22 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की ओपनिंग थी केवल 4 करोड़ रूपये।

फोर्ब्स पत्रिका की मानें तो सीक्रेट सुपरस्टार, बॉलीवुड में 1000 करोड़ क्लब की शुरआत कर सकती है। अब चूंकि फोर्ब्स कह रहा है तो ज़रा रूक कर देख ही लेते हैं कि ये बात कितना सच होगी।
लेकिन फिल्म देखने के बाद ये तो तय है कि ज़ायरा वसीम बॉलीवुड में टिकने के लिए आईं हैं। इतना ही नहीं, वो अपनेे कंधे पर पूरी एक फिल्म चलाने का दमखम रखती हैं। और वो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा भी बनेंगी।
वैसे बॉलीवुड के 10 स्टार्स हैं जो 100 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुके हैं -


Click it and Unblock the Notifications











