BOX OFFICE पर धमाका...वसूल हो गई पूरी कमाई...अब शुरू प्रॉफिट!
एक तरफ जहां अजय देवगन स्टारर गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है वहीं हमेशा की तरह आमिर खान स्टारर सीक्रेट सुपरस्टार, अपनी गति से आगे बढ़ रही है।
अब खुशखबरी ये है कि रिलीज़ के पांच दिन बाद ही फिल्म ने अपनी पूरी कमाई वसूल ली है। और अब फिल्म की सारी कमाई, फिल्म का मुनाफा कहलाएगी।
Recommended Video


सीक्रेट सुपरस्टार का बजट था केवल 15 करोड़ रूपये और फिल्म अब तक 31 करोड़ की कमाई कर चुकी है। अब देखना है कि फिल्म कितना मुनाफा कमाती है।
गौरतलब है कि सीक्रेट सुपरस्टार का वर्ड ऑफ माउथ शानदार रहा है। फिल्म गुरूवार यानि कि नरक चतुर्दशी के दिन रिलीज़ हुई और इसलिए फिल्म ने 4 करोड़ की धीमी ओपनिंग ली।
दीवाली पर धमाका करते हुए फिल्म ने सीधा 8 करोड़ की कमाई की और धीरे धीरे पांच दिन में 31 करोड़ पर पहुंच चुकी है। आमिर की ये समझदारी थी कि फिल्म को गोलमाल से एक दिन पहले रिलीज़ किया।
इससे कम स्क्रीन होने के बावजूद सीक्रेट सुपरस्टार को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिला। जानिए इस साल की 10 सबसे ज़्यादा प्रॉफिट वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
