BOX OFFICE: 'गोलमाल अगेन' के आते ही.. दूसरे दिन.. ठंडे पड़े खान सुपरस्टार!
Recommended Video

Secret Superstar BOX OFFICE COLLECTION Day 2: Aamir Khan film shows SLOW START | FilmiBeat
जायरा वसीम और आमिर खान स्टारर फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' गुरुवार को देश भर में रिलीज हो चुकी है। और जैसी कि उम्मीद थी फिल्म को दर्शकों ने बहुत ही ज्यादा पसंद किया है। आम लोगों से लेकर फिल्म समीक्षक तक फिल्म की तारीफ पर तारीफ कर रहे हैं।
लेकिन फिल्म के अगले ही दिन.. यानि की शुक्रवार गोलमाल अगेन भी रिलीज हो चुकी है। लिहाजा, इस क्लैश का खामियाजा तो दोनों ही फिल्मों को थोड़ा थोड़ा भुगतना पड़ेगा।

सीक्रेट सुपरस्टार के दूसरे दिन गोलमाल अगेन का प्रभाव साफ साफ दिखाई दिया। जहां फिल्म ने पहले दिन 4.80 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, शुक्रवार को फिल्म बढ़कर सिर्फ 6 करोड़ तक ही पहुंच पाई। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications