..................... Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction, advance booking report of Kartik Aaryan- Kiara Advani film - Hindi Filmibeat

Satyaprem Ki Katha Box Office: एडवांस बुकिंग की अच्छी शुरुआत, इतने करोड़ की ओपनिंग दे सकते हैं कार्तिक- कियारा

satyaprem-ki-katha-box-office-prediction-advance-booking-report-of-kartik-aaryan-kiara-advani-film

Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction: साल 2022 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'भूल भुलैया 2' देने वाली जोड़ी कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अब अपनी अगली फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी फिल्म 'सत्यप्रेम की कथा' 29 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरु हो चुकी है और लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो 'सत्यप्रेम की कथा' को लेकर मार्केट में पॉजिटिव माहौल है। खासकर आदिपुरुष के फ्लॉप होने का फिल्म की ओपनिंग को फायदा मिल सकता है। बताया जा रहा है कि एडवांस बुकिंग में पिछले 24 घंटे में फिल्म के 10,000 से ज्यादा टिक बिक चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस ओपनिंग कलेक्शन

कार्तिक- कियारा स्टारर ये फिल्म भारत में 2000 स्क्रीन पर रिलीज होने वाली है। लिहाजा, फिल्म के स्क्रीन काउंट और एडवांस बुकिंग को देखा जाए.. तो यह 6 से 7 करोड़ तक की ओपनिंग दे सकती है। वहीं, यदि ओपनिंग डे के शाम के शोज में ऑक्यूपेंसी बढ़ी, तो आंकड़ा कुछ और बढ़ सकता है। यदि फिल्म 9 करोड़ तक का कलेक्शन कर लेती है, तो यह बहुत अच्छी शुरुआत मानी जाएगी।

पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा!

सत्यप्रेम की कथा एक म्यूजिकल इंटेंस लव स्टोरी है। यदि फिल्म को दर्शकों से तारीफ मिलती है तो यह बॉक्स ऑफिस पर छप्पड़ फाड़ कमाई कर सकती है क्योंकि जुलाई में कोई भी बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। फिल्म के कमाने के लिए लगभग एक महीना का लंबा समय है। वहीं, लंबे समय से दर्शकों के सामने कोई रोमांटिक फिल्म नहीं आई है.. ऐसे में फिल्म से काफी उम्मीदे हैं।

यहां देंखे कार्तिक आर्यन की टॉप 5 बॉक्स ऑफिस ओपनर्स:

भूल भुलैया 2- 14.11 करोड़
लव आज कल- 12.40 करोड़
पति पत्नी और वो - 9.10 करोड़
लुका छुपी - 8.01 करोड़
प्यार का पंचनामा 2 - 6.80 करोड़

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X