SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 1: कार्तिक- कियारा की फिल्म ने ली अच्छी शुरुआत, वीकेंड पर होगा धमाका!

SatyaPrem Ki Katha Box Office Day 1 Collection: काफी उम्मीदों के बीच, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की रोमांटिक फिल्म सत्यप्रेम की कथा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत ली है। यह ईद अल-अधा की छुट्टी के अवसर पर गुरुवार को रिलीज़ हुई।
इस म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म ने अपने पहले दिन यानि की गुरुवार को 9.25 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन किया है। खास बात है कि सत्यप्रेम की कथा को समीक्षकों से और फर्स्ट डे दर्शकों से काफी पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा, आने वाले दिनों में फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का फायदा हो सकता है।
फैमिली ऑडियंस पसंद कर रही है फिल्म
समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित, इस फिल्म में सुप्रिया पाठक, गजराज राव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, राजपाल यादव, निर्मित सावंत और शिखा तल्सानिया जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को अपने कंटेंट और स्टारकास्ट की वजह से काफी पसंद किया जा रहा है। पहले दिन फिल्म के लिए फैमिली ऑडियंस की भीड़ दिखी, जो फिल्म के लिए बेहतरीन साबित हो सकती है।
वीकेंड पर डबल हो सकती है कमाई
ट्रेड पंडितों की मानें तो सत्यप्रेम की कथा ने उम्मीद से बढ़कर ओपनिंग दी है। वहीं, मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए वीकेंड पर फिल्म का कलेक्शन काफी ऊपर जा सकता है। बता दें, कार्तिक- कियारा की ये फिल्म 50 करोड़ के बजट पर बनी है। लिहाजा, फिल्म को हिट के लिए 80-90 करोड़ का कलेक्शन करना होगा, जो कि फिलहाल मुश्किल नहीं दिखता।
यहां देंखे कार्तिक आर्यन की टॉप 5 बॉक्स ऑफिस ओपनर्स:
भूल भुलैया 2- 14.11 करोड़
लव आज कल- 12.40 करोड़
सत्यप्रेम की कथा- 9.25 करोड़
पति पत्नी और वो - 9.10 करोड़
लुका छुपी - 8.01 करोड़
प्यार का पंचनामा 2 - 6.80 करोड़


Click it and Unblock the Notifications












